शिवहर: सीएम नीतीश कुमार के एक बार फिर पलटी मारने पर शिवहर विधायक चेतन आनंद ने क्या कहा, जानिए
शिवहर राजद विधायक चेतन आनंद गुरुवार शाम 7:30 बजे बताया है कि सीएम नीतीश कुमार की पलटी मारने की बात पूरी तरह से हवा हवाई है. आपको बता दें कि वह शिवहर के राजद कोटे के विधायक हैं और बगावत करके वो जदयू में चले गए हैं. जिसको लेकर आज उन्होंने कहा कि राजद को सत्ता की भूख है. ये घोटाले की भुख है. उसके अंदर छटपटाहट हो रही हैं. नीतीश कुमार कही नही जाने वाले है।