DM श्री समीर सौरभ ने एचआईवी/एड्स जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, 12 अक्टूबर तक चलेगा सघन अभियान
आज दिनांक 01 सितंबर 2026 को समाहरणालय परिसर से जिला पदाधिकारी श्री समीर सौरभ द्वारा एचआईवी/एड्स जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
यह अभियान 12 अक्टूबर 2026 तक मिशन मोड में चलाया जाएगा, जिसका उद्देश्य हाई-रिस्क समूहों व आमजनों के बीच 95:95:99 लक्ष्य की प्राप्ति, संक्रमण से बचाव, निःशुल्क जांच और टोल-फ्री हेल्पलाइन 1097 के प्रति जागरूकता फैलाना है। जिलाधिकारी ने जिले के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं व सही जानकारी पहुँचाने पर विशेष बल दिया।