DM श्री समीर सौरभ ने जिला समन्वय समिति की बैठक में दिए निर्देश: मुख्यमंत्री प्रगति यात्रा की योजनाओं में लाएं तेजी, भूमि व तकनीकी अड़चनें हों दूर
आज दिनांक 01 सितंबर 2026 को समाहरणालय सभाकक्ष में जिला पदाधिकारी श्री समीर सौरभ की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति (विकास) की बैठक आयोजित की गई।
जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री प्रगति यात्रा की योजनाओं, आंगनबाड़ी केंद्रों, शौचालय निर्माण और पंचायत सरकार भवनों में भूमि व एनओसी (NOC) संबंधी अड़चनों को शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए। बैठक में कृषि विभाग द्वारा खरीफ फसल में 99.71% आच्छादन तथा राजस्व मामलों में 95% निष्पादन पर संतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों को जमीन पर वास्तविक प्रगति सुनिश्चित करने और लापरवाही बरतने पर जिम्मेदारी तय करने की हिदायत दी गई।
1 views | Gopalganj, Bihar | Sep 1, 2026