कुचायकोट के अहियापुर में आयोजित 'पंचायत सहयोग शिविर' में SDO डॉ. प्रेरणा सिंह ने सुनीं जन-शिकायतें, ऑन-द-स्पॉट निष्पादन के दिए निर्देश
आज दिनांक 01 सितंबर 2026 को गोपालगंज जिले के विभिन्न प्रखंडों में पंचायत सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इसी क्रम में कुचायकोट प्रखंड के अहियापुर पंचायत शिविर में अनुमंडल पदाधिकारी गोपालगंज, डॉ. प्रेरणा सिंह ने उपस्थित होकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और आवेदन प्राप्त किए।
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा जन-शिकायतों का मौके पर ही निष्पादन किया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को प्रखंड या जिला मुख्यालय के चक्कर काटने से बचाना और पंचायत स्तर पर ही पारदर्शी व समयबद्ध समाधान उपलब्ध कराना है।
1 views | Gopalganj, Bihar | Sep 1, 2026