विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला-2026 में पशु-पक्षियों की खरीद-बिक्री जारी, घोड़ों की बिक्री में विशेष उत्साह!
सोनपुर मेले में पशु मेला अपनी पारंपरिक रौनक के साथ गुलजार है। 27 नवंबर तक मेले में 1,952 घोड़ों की उपस्थिति दर्ज की गई, जिनमें अब तक 825 घोड़ों की बिक्री हुई है। वहीं बकरी एवं भेड़ की 305 तथा श्वानों की 14 बिक्री दर्ज की गई है।
पशुपालन विभाग द्वारा पशुओं की देखभाल एवं स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए नियमित चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। अब तक कुल 330 पशुओं को चिकित्सा सुविधा प्रदान की गई है।
#SonpurMela2026 #Saran #Bihar #AnimalFair
Saharsa, Bihar | Nov 29, 2026