गीत-संगीत और लोकनृत्य की रंगारंग प्रस्तुतियों से सजी सोनपुर मेले की सांस्कृतिक संध्या!
विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला-2026 में कलाकारों की शानदार गायन एवं लोकनृत्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। लालमोहन महतो, राजन कुमार, उर्वशी ठाकुर, लक्ष्मी कुमारी, विश्वनाथ शरण सिंह एवं अपूर्वा प्रियदर्शी ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधा। वहीं वेद प्रकाश के 'साज-ए-इबादत' कार्यक्रम ने सांस्कृतिक संध्या को खास बना दिया।
जिला प्रशासन, सारण द्वारा स्थानीय एवं प्रतिभावान कलाकारों को मंच प्रदान कर बिहार की समृद्ध लोककला एवं सांस्कृतिक विरासत को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
#SonpurMela2026 #Saran #CulturalEvening #BiharTourism
Saharsa, Bihar | Nov 29, 2026