तोकापाल: कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय का दौरा किया
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने शनिवार दोपहर को शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र का सघन भ्रमण कर संस्थान की शैक्षणिक और अनुसंधान गतिविधियों का जायजा लिया। इस प्रवास के दौरान उनके साथ अधिष्ठाता डॉ आरएस नेताम एवं सह संचालक अनुसंधान डॉ एके ठाकुर भी उपस्थित रहे।