कोंडागांव: निरीक्षक सौरभ उपाध्याय होंगे कोंडागांव सिटी कोतवाली के नए थाना प्रभारी, पुलिस अधीक्षक ने जारी किया निर्देश
7 जून को कोंडागांव पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से निर्देश जारी करते हुए जिले के विभिन्न थाना प्रभारीयों का तबादला किया है।मिली जानकारी अनुसार कोंडागांव थाना प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद यादव का कांकेर जिले में स्थानांतरण हो गया है। वहीं अब सिटी कोतवाली कोंडागांव के नए थाना प्रभारी के रूप में निरीक्षक सौरभ उपाध्याय को जिम्मेदारी दी गई है।