कोंडागांव: संबलपुर और बम्हनी में कोंडागांव कोतवाली पुलिस ने चलित थाने का किया आयोजन, थाना प्रभारी ने दी अपराधों से बचने की जानकारी
कोंडागांव पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार के निर्देश पर कोंडागांव थाना प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद यादव ने 7 जून को कोंडागांव थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम पंचायत संबलपुर और ग्राम पंचायत बम्हनी में चलित थाना का आयोजन किया। इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद यादव के द्वारा उपस्थित ग्राम वासियों को विभिन्न तरह के अपराधों से बचने की जानकारी दी गई।