कोंडागांव: जीजा ने सिटी कोतवाली में लिखाई साली की गुमशुदगी की रिपोर्ट, छट्टी कार्यक्रम में शामिल होने महीने भर पहले आई थी चिचडोंगरी
कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिचडोंगरी में 5 जून को एक युवती की लापता होने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है केशकाल थाना क्षेत्र के उंदरी निवासी 25 वर्षीय पिंकी मांडवी अपने जीजा के गांव छट्टी कार्यक्रम में शामिल होने आई थी। वहीं 5 जून की रात अचानक लापता हो गई जिसे लेकर उनके जीजा और दीदी ने गुरुवार को कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।