लखीसराय: डीएम ने 10 दिनों में खराब CCTV कैमरे दुरुस्त करने का निर्देश दिया, जताई नाराजगी
जिला मुख्यालय स्थित डीएम कार्यालय कक्ष में मंगलवार को जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में जिले में लगे सीसीटीवी कैमरों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मंगलवार की संध्या 6,4 पर जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार बैठक में विभिन्न विभागों में स्थापित कैमरों की स्थिति की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।