सरहद दुग्ध डेयरी के शुभारंभ से पशुपालकों को मिलेगा दुग्ध उत्पादन का उचित मूल्य - राज्यमंत्री श्री लोधी
===
प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र सिंह लोधी ने आज जबेरा विधानसभा अंतर्गत नगर तेंदूखेड़ा में “सरहद दुग्ध डेयरी” के शुभारंभ कार्यक्रम में सहभागिता की।
राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा कि इस डेयरी के शुभारंभ से क्षेत्र के पशुपालकों को सुविधा मिलेगी तथा उन्हें अपने दुग्ध उत्पादन का उचित मूल्य प्राप्त करने का बेहतर अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि पशुपालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता का महत्वपूर्ण माध्यम है।
उन्होंने क्षेत्रवासियों से पशुपालन को अपनाकर आय के नए स्रोत विकसित करने और आर्थिक रूप से सशक्त बनने का आग्रह किया। इस अवसर पर उन्होंने सरहद दुग्ध डेयरी के संचालक एवं समस्त टीम को शुभकामनाएं दीं।