ग्राम पंचायत रनेह में हर घर जल उत्सव कार्यक्रम संपन्न
===
जिले के ग्राम पंचायत रनेह में हर घर जल उत्सव कार्यक्रम किया गया। जिसमें सरपंच, सचिव, जनपद सदस्य एवं मध्य प्रदेश जल निगम से मनोज राज और जिंदल फार्म से स्टाफ उपस्थित थे। कार्यक्रम का आयोजन की शुरुआत श्री शुक्ला के द्वारा किया गया, जिसमें उन्होंने अवगत कराया की गांव के प्रत्येक घर में हर घर जल योजना के अंतर्गत पानी पहुंचाया जा रहा है साथ ही मनोज राज के द्वारा प्रतिमाह ₹100 जलकर राशि के बारे में अवगत कराया और कहा ऑनलाइन प्रक्रिया के द्वारा यह प्रति महीना पेमेंट जमा कर सकते हैं, इस प्रकार हर घर जल उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया और सभी ग्रामीण वासियों के सहयोग से यह कार्यक्रम सफल हुआ जिसमें आंगनबाड़ी केंद्र की समस्त स्टाफ के द्वारा विशेष भूमिका रही।
3 views | Damoh, Madhya Pradesh | Sep 30, 2026