मुगलसराय: हरिशंकरपुर मार्ग पर बदहाल सड़क पर सपा ने अनोखा प्रदर्शन किया, गड्ढों में रोपा धान
मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र स्थित हरिशंकरपुर मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर रविवार दोपहर 02 बजे को सपा कार्यकर्ताओं ने चंदासी पावर हाउस के पास गड्ढों में धान रोपकर विरोध प्रदर्शन किया। नेताओं ने जलभराव और गड्ढों से ग्रामीणों व स्कूली बच्चों की परेशानी का मुद्दा उठाया। प्रशासन को एक सप्ताह का अल्टीमेटम देते हुए सड़क दुरुस्त न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।