नदबई: नदबई नगर पालिका के 35 वार्डों का आरक्षण तय, लॉटरी के बाद चुनावी हलचल तेज हुई
नदबई नगर पालिका के 35 वार्डों का आरक्षण तय हो गया है। लॉटरी में 8 वार्ड SC, 7 वार्ड OBC और 20 वार्ड सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। इनमें SC महिला के 3, OBC महिला के 2 और सामान्य महिला के 7 वार्ड शामिल हैं। वहीं 13 वार्ड सामान्य ओपन रखे गए हैं। आरक्षण की तस्वीर साफ होते ही संभावित प्रत्याशियों की हलचल तेज हो गई है।