श्रीनगर गढ़वाल के श्रीकोट में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूटी-बाइक की जोरदार भिड़ंत, 4 लोग गंभीर!!
सड़क के बीच खड़ी बोलेरो बनी हादसे की वजह, सीसीटीवी फुटेज में सामने आई लापरवाही,, रात के अंधेरे में हुआ हादसा!!
श्रीनगर गढ़वाल के श्रीकोट में रात के अंधेरे में सड़क पर खड़ी बोलेरो के कारण स्कूटी और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कूटी और बाइक सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
हादसे से जुड़े सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि बोलेरो वाहन सड़क के बीच में खड़ा था। फुटेज के अनुसार वाहन की पार्किंग लाइट अथवा इंडिकेटर भी जलता हुआ नजर नहीं आ रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही स्कूटी और बाइक सड़क पर खड़े वाहन को समय रहते नहीं देख सकीं और दोनों की जोरदार टक्कर हो गई।
हादसे में चारों लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना ने सड़क पर वाहनों को बिना किसी संकेत या सुरक्षा व्यवस्था के खड़ा करने के खतरे को एक बार फिर उजागर कर दिया है। रात के समय सड़क पर खड़े वाहन दूर से दिखाई नहीं देने के कारण बड़ा हादसा हो सकता है।
वाहन चालकों से अपील है कि सड़क पर किसी कारणवश वाहन खड़ा करना पड़े तो पार्किंग लाइट, इंडिकेटर और आवश्यक चेतावनी संकेतों का प्रयोग जरूर करें। सड़क पर आपकी छोटी-सी लापरवाही किसी की जिंदगी पर भारी पड़ सकती है।