सेन्हा: सेन्हा प्रखंड के बक्सीडीपा में भाजपा जिला कार्यालय में सांगठनिक चुनाव कार्यशाला आयोजित
लोहरदगा जिला के सेन्हा प्रखंड क्षेत्र के बक्सीडीपा स्थित भाजपा जिला कार्यालय में सोमवार शाम 5:00 सांगठनिक चुनाव पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष मनीर उराँव ने की। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक किशुन दास ने कहा कि भाजपा जाति या परिवार की राजनीति से अलग देश की सबसे बड़ी राष्ट्रीय पार्टी है।