सेन्हा: सेन्हा थाना क्षेत्र में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत नियम तोड़ने वाले लोगों की 8 बाइक जब्त
लोहरदगा जिला के सेन्हा थाना क्षेत्र में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक और परिवहन विभाग के निर्देश पर मंगलवार शाम 5 बजे विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान में यातायात प्रभारी शिवशंकर मार्डी, सुशील कुमार सिंह और सेन्हा थाना पुलिस बल ने संयुक्त रूप से भाग लिया।