सेन्हा: बसंत पंचमी पर सरस्वती पूजा को लेकर सेन्हा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का किया गया आयोजन, अफवाहों से बचने की अपील
सेन्हा: आगामी बसंत पंचमी के पावन अवसर पर आयोजित होने वाली सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से सेन्हा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता सैन्हा सीओ ने की, जिसमें पूजा आयोजन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।