सेन्हा: डांडू करंज टोली में किसान गोष्ठी का किया गया आयोजन, जैविक खेती और सरकारी योजनाओं पर चर्चा की गई
लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मुर्की तोड़ार पंचायत के डांडू करंज टोली गांव में शनिवार शाम 4:00 किसान गोष्ठी कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राज्य के उद्यान एवं कृषि निदेशक जसवंत कुमार ने किसानों को रासायनिक खाद के सुरक्षित उपयोग एवं जैविक खाद के महत्व की विस्तृत जानकारी दी।