सेन्हा: सेन्हा प्रखंड में विशेष रोजगार दिवस का आयोजन, मनरेगा योजनाओं के तहत नए विकास कार्यों की घोषणा
लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड क्षेत्र में रविवार शाम लगभग 4:00 झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार विशेष रोजगार दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी संग्राम मुर्मू के मार्गदर्शन में मनरेगा योजना के तहत निबंधित मजदूरों से कार्यावेदन लिया गया।