भीलवाड़ा: दूल्हेपुरा में सरकारी भूमि व सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण का आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
आसींद विधानसभा क्षेत्र की अंटाली तहसील के ग्राम दूल्हेपुरा में राजकीय भूमि, सार्वजनिक रास्ते और आबादी नाले पर कथित अवैध अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों ने गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर निष्पक्ष जांच कर अतिक्रमण हटाने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।