आबकारी विभाग इंदौर द्वारा अवैध मदिरा परिवहन एवं भंडारण पर बड़ी कार्रवाई
इंदौर :अब्दुल कादर
कलेक्टर जिला-इंदौर शिवम वर्मा के आदेश एवं सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी जी के निर्देशानुसार तथा कंट्रोलर देवेश चतुर्वेदी एवं डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल के नेतृत्व में सृष्टि गिरवाल तथा राजेश बट्टी एवं टीम द्वारा दिनांक 12/07/2026 को दौराने गश्त शंका के आधार पर मोती तबेला रोड से दो पहिया वाहन क्रमांक MP09-SU-1143 होंडा एक्टिवा स्कूटर को रुकवाकर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से 50 पाव देशी मसाला मदिरा अवैध रूप से परिवहन करते हुए बरामद की गई। उक्त मदिरा एवं वाहन को विधिवत जप्त कर आबकारी अभिरक्षा में लिया जाकर आरोपी सोनू पिता नंदूलाल गौड के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 संशोधित 2000 की धारा 34(1)क के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। जब्त मदिरा एवं वाहन का कुल बाजार मूल्य ₹85,450/- आंका गया है। इसी क्रम में टीम द्वारा अर्जुनपुरा महूनाका क्षेत्र में एक कमरे की विधिवत तलाशी ली गई, जिसमें 11 बोतल विदेशी मदिरा एवं 25 पाव देशी मसाला मदिरा जप्त की गई। इस प्रकार आज की सम्पूर्ण कार्यवाही में कुल 21.75 बल्क लीटर अवैध मदिरा जप्त की गई। आज की कार्यवाही में मुख्य आरक्षक तरुण जाट, अजय चंद्रवाल, परमजीत कौर एवं एलन बघेल का सराहनीय योगदान रहा।