सदर: टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल 5वें दिन भी जारी, अनशनकारी छात्र का 13 किलो वजन घटा, तबीयत बिगड़ी
Sadar, Allahabad | Sep 9, 2026
प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यार्थियों का आमरण अनशन बुधवार को पांचवे दिन भी जारी है। जबकि अनिश्चितकालीन धरने का दसवां दिन चल रहा है। पांच छात्रों को भूख हड़ताल पर बैठे 90 घंटे से अधिक का समय बीत चुका है।भूख हड़ताल पर बैठे रोशन सरोज ने बताया कि स्वस्थ रहते समय उनका वजन 63 किलो था, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा चेकअप के दौरान यह घटकर 50 किलो रह गया।