थाना खैरीघाट क्षेत्र के रामपुर धोबिया निवासी पप्पू उर्फ जनार्दन गुप्ता घर से सोमवार की सुबह करीब 7 बजे मोटरसाइकिल से बाबूपुरवा जा रहे थे कि अचानक चफरिया मोड के पास अज्ञात वाहन ने जोर दार टक्कर जिससे वे गम्भीर रूप से घायल हो गए, राहगीरों की सूचना पर परिजन पहुंचे, इलाज के लिए बहराइच ले जाया गया है हालत गंभीर बनीं हुई हैं।