रूड़की: रुड़की तहसील परिसर में उत्तराखंड किसान मोर्चा ने शुरू किया धरना प्रदर्शन,स्मार्ट मीटर का किया विरोध
रुड़की तहसील परिसर में उत्तराखंड किसान मोर्चा के किसानों के द्वारा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड ने कहा कि विद्युत विभाग क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगा रहा है। उत्तराखंड किसान मोर्चा स्मार्ट मीटर का विरोध करता है। उन्होंने कहा कि किसानों की फसलों का दाम एक साल में मिलता है। किसान हर महीने बिल नहीं दे पाएगा।