रूड़की: तहसील परिसर में किया गया तहसील दिवस का आयोजन, 51 शिकायतें लेकर पहुंचे फरियादी
रुड़की तहसील परिसर में आज तहसील दिवस का आयोजन किया गया है। इस तहसील दिवस में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दिवेश शाशनी के द्वारा फरियादियों की शिकायत सुनी गई है। इस तहसील दिवस में क्षेत्र के 51 फरियादी अपनी शिकायत लेकर पहुंचे थे। जिनमें से 28 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया है। जबकि अन्य शिकायतों को संबंधित विभागों में निस्तारण के लिए भेज दिया गया है।