रूड़की: गंगनहर कोतवाली पुलिस ने युवक के फर्जी दस्तावेज लगाकर लोन देने के मामले में कोर्ट के आदेश पर किया मुकदमा दर्ज
गंगनहर कोतवाली पुलिस ने फर्जी दस्तावेज लगाकर लोन देने के मामले में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। बेहेडेकी सैदाबाद निवासी राजू का आरोप है कि उन्होंने बीएसएम तिराहे के पास मोबाइल की दुकान से मोबाइल फाइनेंस कराया था। जिसके बाद उन्हें जानकारी मिली कि उनके फर्जी दस्तावेज लगाकर अन्य लोन पास करा लिया है। जिसके बाद उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।