रूड़की: कोटा माच्छरहेड़ी गांव में दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी डंडे,सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
पिरान कलियर थाना क्षेत्र के कोटा माच्छरहेड़ी गांव में किसी बात को लेकर बीते रोज दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले हैं। इस घटना का पास खड़े एक युवक ने वीडियो बना लिया। जो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच लोगो के खिलाफ शांति व्यवस्था भंग करने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।