रूड़की: सती मोहल्ला से पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को किया गिरफ्तार,एक अवैध चाकू किया बरामद
रुड़की कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस के द्वारा सती मोहल्ला से मछली मोहल्ला निवासी तालिब पुत्र हाजी अनीश नाम के एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से पुलिस ने एक अवैध चाकू भी बरामद कर लिया है। जानकारी मिली है कि तालिब किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था। पुलिस ने तालिब के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।