रूड़की: कलियर में साबरी बाग के पास लड़ाई झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पिरान कलियर थाना क्षेत्र के साबरी बाग के पास लड़ाई झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले दिल्ली निवासी फैसल नाम के व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फैसल को समझने का प्रयास किया था। लेकिन वह नहीं माना। जिसके बाद पुलिस ने फैसल को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसके खिलाफ शांति व्यवस्था भंग करने पर मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।