ब्रांडेड नामों से नकली शराब बनाने वाला गिरोह पकड़ा गया
#BokaroNews #JharkhandPolice #IllegalLiquorBust #CrimeAlert #BreakingNews
बोकारो में पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के दो बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस अधीक्षक बोकारो नाथू सिंह मीणा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर जरीडीह और चंद्रपुरा थाना क्षेत्र में छापेमारी की गई। जरीडीह के तुपकाडीह में संजय साव के घर से करीब 40 लीटर नकली शराब, हजारों ब्रांडेड ढक्कन, स्टीकर, खाली बोतलें और 1.89 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। वहीं चंद्रपुरा के तेलो क्षेत्र में कामेश्वर कुमार और उसके सहयोगियों के ठिकानों से ब्लैक टाइगर, ऑफिसर्स चॉइस सहित कई ब्रांड की पेटियां, भारी मात्रा में ढक्कन-स्टीकर और 5 मोबाइल फोन जब्त हुए। इस मामले में कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दोनों मामलों में अलग-अलग कांड दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है और अवैध शराब कारोबार पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
Chas, Bokaro | Jun 30, 2026