कोंडागांव: उम्मीद सामाजिक संस्था ने फरसगांव से शंकरपुर तक निकाली एकता सायकल यात्रा, गांव की महिलाओं के लिए करवाए विविध कार्यक्रम
कोंडागांव जिले के उम्मीद सामाजिक संस्था ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर शुक्रवार को 11बजे फरसगांव से शंकरपुर तक एकता सायकल यात्रा का आयोजन किया।डीजे में देश भक्ति गीतों के साथ सायकल सवार बड़े ही उत्साह के साथ इस रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए,शंकरपुर की महिलाओं के लिए रस्सा खींच,मटका फोड़ और कुर्सी दौड़ का आयोजन करवाए।गांव के बुजुर्गो का सम्मान किए।