कोंडागांव: फरसगांव में प्रतिबंध के बावजूद 15 अगस्त को खुली मांस-मछली की दुकान, नगर पंचायत ने जुर्माना लेकर दुकान बंद करवाया
कोंडागांव जिले के फरसगांव नगर में 15 अगस्त को लेकर मांस-मछली की दुकानें में बिक्री पर पूर्णतःबन्द रखने कहा गया था,लेकिन स्वतंत्रता दिवस के दिन शुक्रवार को फरसगांव नगर के बड़ेडोंगर रोड में स्थित मांस मछली की दुकान खुलने की सूचना मिलने पर नगर पंचायत के कर्मचारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर खुली हुई तीन दुकानों पर जुर्माना की कार्यवाही कर दुकानों को बन्द करवाये