कोंडागांव: कोंडागांव चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के गठन की प्रक्रिया शुरू, कोचेका की तदर्थ कमेटी का गठन
कोंडागांव जिले के व्यापारियों द्वारा कोंडागांव चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के गठन की बहुप्रतीक्षित प्रक्रिया अब औपचारिक रूप से प्रारंभ कर दी गई है। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त की शाम 5 बजे स्थानीय सामुदायिक भवन में आयोजित बैठक के दौरान सर्वसम्मति से एक तदर्थ कमेटी का गठन किया गया। इस कमेटी में प्रवीण जैन को कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया है।