मितौली: मझिगवां गांव में शौच करने गए करीब आठ वर्षीय बच्चे की तालाब में डूबकर हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
लखीमपुर खीरी जिले के मितौली थाना क्षेत्र के मझिगवां गांव में करीब आठ वर्षीय रोहित नाम का बच्चा शौच करने के लिए गांव में बने तालाब के पास गया हुआ था। शौच के दौरान अचानक रोहित का पैर फिसल गया और तालाब में डूबकर रोहित को मौत हो गई है। रोहित की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है।