मितौली: लकड़ी मंडी से मैगलगंज थाना पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद
लखीमपुर खीरी जिले की मैगलगंज थाना पुलिस ने रविवार को मैगलगंज कस्बे की लकड़ी मंडी से नोखे कंजड़ नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से मैगलगंज थाना पुलिस ने 12 बोर का एक अवैध देसी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट की धारा के तरह मामला दर्ज किया है। आरोपी को पेशी के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया है।