मितौली: रायपुर घूंसी गांव में लकड़ी बीनने गए किशोर की 11000 वोल्टेज लाइन के करंट की चपेट में आकर मौके पर हुई मौत
घटना नीमगांव थाना क्षेत्र के रायपुर घूँसी गांव की है। कक्षा चार में पढ़ने वाला छात्र करीब तेरह वर्षीय आकाश चूल्हे के लिए लकड़ी बीनने गांव में ही आम के पेड़ के पास गया हुआ था। उसी दौरान पेड़ के उपर से गुजर रही ग्यारह हजार की विद्युत लाइन टूट कर गिर गई। जिसके करंट की चपेट में आने से आकाश की मौके पर ही मौत हो गई है।