मितौली: पैला गांव में जंगली सुअर के हमले से युवक हुआ घायल, मुड़िया गांव में भी जंगली सुअर के आतंक से इलाके में दहशत
नीमगांव थाना क्षेत्र के पैला गांव में रामसिंह बीडीसी के पुत्र पर जंगली सुअर ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घायल को एंबुलेंस से बेहजम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। इसी के साथ क्षेत्र के मुड़िया गांव में एक व्यक्ति पर जंगली सुअर ने हमला कर घायल कर दिया। इलाके में जंगली सुअर के हमले की सूचना वन विभाग की टीम को दी गई है।