मितौली: माखनलाल चौराहे के पास सपा के प्रचार वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की हुई मौत
मैगलगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत माखनलाल चौराहे के पास समाजवादी पार्टी की प्रचार वाहन ने बाइक सवार करीब 40 वर्षीय अंबिका प्रसाद निवासी कस्बा मितौली को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें अंबिका प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना के बाद राहगीरों ने समाजवादी पार्टी के प्रचार वाहन को घेर लिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।