मितौली: मितौली के डहर गांव में चोरों का तांडव, एक ही गांव के पांच घरों को चोरों ने बनाया निशाना
मितौली थाना क्षेत्र के डहर गांव में चोरों का तांडव देखने को मिला है। चोरों ने डहर गांव में पांच घरों को निशाना बनाया है। एक के बाद एक घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने नगदी समेत लाखों के जेवर पर हाथ साफ किया है। एक ही गांव के पांच घरों में चोरी की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर चोरों की तलाश में जुट गई है।