बड़गांव: राजस्थान दिवस के साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत नगर निगम सुखाड़िया रंगमंच में जिला स्तरीय किसान सम्मेलन का आयोजन
नगर निगम सुखाड़िया रंगमंच में जिला स्तरीय किसान सम्मेलन आयोजित। दरअसल राजस्थान दिवस साप्ताहिक महोत्सव के तहत बुधवार को टाउन हॉल स्थित नगर निगम सुखाड़िया रंगमंच में जिला स्तरीय किसान सम्मेलन आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य किसानों को नवीनतम कृषि तकनीकों, सरकारी योजनाओं और आधुनिक खेती के तरीकों से अवगत कराना था।