कनवास: चलती बस में युवती से छेड़छाड़ के आरोपी कनवास थाने के सब-इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड, SC-ST एक्ट के तहत मामला दर्ज
Kanwas, Kota | Jul 28, 2026 चलती बस में 18 वर्षीय युवती के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपी सब-इंस्पेक्टर सुरेश चंद शर्मा को कोटा ग्रामीण पुलिस एसपी सुजीत शंकर ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। आरोपी सब-इंस्पेक्टर कनवास थाने में तैनात था। पीड़िता की शिकायत पर नयापुरा पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और एससी-एसटी (SC/ST) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।