सागर नगर: डॉ. हरिसिंह गौर विवि 20 जून को जगतगुरु स्वामी राभद्राचार्य को मानद डि. लिट् उपाधि से करेगा सम्मानित
डॉ हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय का 33वां दीक्षांत समारोह जो 12 जून को गौर प्रांगण में आयोजित किया जाना था, अब 20 जून शुक्रवार को आयोजित किया जाएगा। विश्वविद्यालय के प्रभारी परीक्षा नियंत्रक द्वारा इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। समारोह में प्रख्यात शिक्षाविद् व साहित्यकार पद्मविभूषण जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य को मानद डी. लिट उपाधि दी जाएगी।