बड़ेम ओपी थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के हरकू बीघा गांव के पास से गुरुवार को ओवरलोड बालू लदे एक हाईवा को जब्त किया है. थानाध्यक्ष सिमरन राज ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई की गई है. हाईवा को जब्त कर थाना परिसर में रखा गया है. पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.