नबीनगर: देवज़रा में आयोजित श्री शतचंडी महायज्ञ में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा के अंतिम दिन जुटी भक्तों की भीड़
देवजरा में आयोजित श्री शतचंडी महायज्ञ में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा के अंतिम दिन मंगलवार की संध्या को कथा सुनने के लिए भक्तों की भीड़ जुटी. कथा की शुरुआत विश्व शांति के लिए प्रार्थना के साथ हुई. कथा वाचक श्री सुरेंद्र हरिदास जी महाराज ने कथा पंडाल में बैठे सभी भक्तों को कहा कि हर मां-बाप को अपने बच्चों को सीखना चाहिए कि वह अपने बड़ों को सम्मान करें.