मदनपुर थाना क्षेत्र के वार गांव में आपसी विवाद को लेकर मंगलवार को दो पक्षों में मारपीट की घटना घटी है. जिसमें एक व्यक्ति जख्मी हो गया. जख्मी व्यक्ति वार गांव निवासी उमेश गिरी है. जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर में हुआ. मामले की सूचना स्थानीय थाना की पुलिस को दी गई है.