टंडवा थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के कर्मा जगरनाथपुर गांव से 4 लीटर महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति मुकेश कुमार मेहता है. थानाध्यक्ष रामजी प्रसाद ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.