इटाढ़ी: नगर पंचायत इटाढ़ी में सामान्य बोर्ड की बैठक, विकास योजनाओं पर बनी सहमति
Itarhi, Buxar | Aug 1, 2026 नगर पंचायत इटाढ़ी कार्यालय में शनिवार को सामान्य बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर पंचायत के चेयरमैन संजय पाठक ने की। बैठक में नगर क्षेत्र के विकास, नागरिक सुविधाओं के विस्तार और विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।