*कैच द रेन अभियान के तहत ग्राम पंचायत सिंगपुर में रिफॉर्म महोत्सव 2026 आयोजित*
*जल संरक्षण के लिए दिलाई शपथ, जल संचय संरचनाओं का किया निरीक्षण*
जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार के कैच द रेन अभियान अंतर्गत रिफॉर्म महोत्सव 2026 का आयोजन जनपद पंचायत बजाग की ग्राम पंचायत सिंगपुर में 2 अक्टूबर 2026 को संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जल शक्ति मंत्रालय की ओर से *सहायक निदेशक, सेंट्रल वाटर कमीशन श्री नरेश रोहित,* कार्यपालन यंत्री, सरपंच, सचिव, सहायक यंत्री सहित संबंधित अधिकारी एवं प्रतिनिधि तथा ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों को जल बचाने एवं जल संरक्षण के संबंध में जानकारी दी गई। ग्रामीणों को वर्षा जल संचयन, जल स्रोतों के संरक्षण तथा पानी के विवेकपूर्ण उपयोग के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर सभी को जल बचाने की शपथ दिलाई गई। साथ ही ‘जल संचय से जन भागीदारी’ एंथम का गायन भी किया गया।
भारत सरकार के नोडल ऑफिसर एवं सहायक निदेशक, सेंट्रल वाटर कमीशन श्री नरेश रोहित द्वारा ग्राम पंचायत सिंगपुर में जल संचय से जनभागीदारी अंतर्गत निर्मित विभिन्न जल संरक्षण एवं जल संचय संरचनाओं का निरीक्षण किया गया। उन्होंने संरचनाओं का अवलोकन कर जल संरक्षण की दिशा में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
गौरतलब है कि जल संचय से जनभागीदारी अभियान में *जिला डिंडौरी ने देश में तीसरा स्थान तथा मध्यप्रदेश में प्रथम स्थान* प्राप्त किया है। यह उपलब्धि जिले में जल संरक्षण एवं जल संचय के लिए जनभागीदारी से किए जा रहे निरंतर प्रयासों को दर्शाती है।
#sevasankalap #sevasankalapabhiyan #collectordindori #jansampark #CatchTheRain #JalSanchay #JalSanrakshan #WaterConservation #JalShaktiAbhiyan #Dindori #ReformMahotsav2026
2 views | Dindori, Madhya Pradesh | Oct 2, 2026